facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi-Meerut RRTS: अब ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएगी रैपिड रेल, पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

Advertisement

Namo Bharat Train: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिकता वाला खंड इसके उद्घाटन के एक दिन बाद 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोला जाएगा।

Last Updated- October 20, 2023 | 11:28 AM IST
Namo Bharat Train, Delhi-Meerut RRTS: Now rapid rail will be known as 'Namo Bharat', PM Modi will flag off today

Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 20 अक्टूबर (शुक्रवार) को गाजियाबाद से देश की पहली रैपिड रेल ‘नमो भारत’ (NaMo Bharat) को हरी झंडी दिखाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) की ट्रेनों को अब ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लम्बे कॉरिडोर के पहले चरण में यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन साल 2025 तक दिल्ली से मेरठ के बीच रफ्तार भरती हुई नजर आएगी।

21 अक्टूबर से यात्रियों के लिए खोली जाएगी Namo Bharat Train

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिकता वाला खंड इसके उद्घाटन के एक दिन बाद 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोला जाएगा। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच इस खंड में -साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो पांच स्टेशन हैं।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला 8 मार्च, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रखी गई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि नए विश्व स्तरीय परिवहन बुनियादी ढांचे के निर्माण के माध्यम से देश में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बदलने के उनके दृष्टिकोण के अनुरूप, RRTS परियोजना विकसित की जा रही है।

RRTS एक नया रेल-आधारित, सेमी-हाई-स्पीड, हाई-फ़्रीक्वेंसी कम्यूटर ट्रांज़िट सिस्टम है। नमो भारत ट्रेन की गति 180 किमी प्रति घंटा है।

Also read: Delhi-Meerut RRTS: प्राथमिकता वाला सेगमेंट कुछ हफ्तों में शुरू होगा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित होंगे कुल आठ RRTS कॉरिडोर

PMO ने कहा था कि यह एक “परिवर्तनकारी” क्षेत्रीय विकास पहल है, जिसे हर 15 मिनट में इंटरसिटी आवागमन के लिए हाई-स्पीड ट्रेनें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो आवश्यकता के अनुसार हर पांच मिनट की फ़्रीक्वेंसी तक जा सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकास के लिए कुल आठ RRTS कॉरिडोर की पहचान की गई है, जिनमें से तीन कॉरिडोर को चरण- I में लागू करने के लिए प्राथमिकता दी गई है। ये तीन कॉरिडोर दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर और दिल्ली- पानीपत है।

PMO ने कहा था कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है और यह गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर के शहरी केंद्रों के माध्यम से एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली को मेरठ से जोड़ेगा।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 11:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement