facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi metro: दिल्ली को मिलेंगे दो नए मेट्रो कॉरिडोर, अब यहां तक दौड़ेगी मेट्रो

Advertisement

Delhi Metro: दोनों नए कॉरिडोर पर आठ नए इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इसमें इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक शामिल है

Last Updated- March 13, 2024 | 6:38 PM IST
शहरों के लिए एकीकृत परिवहन प्रणाली प्राधिकरण आवश्यक, Integrated Transport System Authority required for cities

Delhi Metro Phase 4: केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली को दो नए मेट्रो कॉरिडोर का तोहफा दिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली मेट्रो के चरण-IV परियोजना के तहत इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ और लाजपत नगर से साकेत के बीच दो नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की।

8,399 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे दो नए मेट्रो कॉरिडोर

इस परियोजनाओं की कुल लागत करीब 8,399 करोड़ रुपये होगी। भारत सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों मिलकर दो नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए फंडिंग करेगी। वर्तमान में, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) का नेटवर्क 391 किमी का है। इसमें 286 स्टेशनों शामिल है। दिल्ली मेट्रो के विस्तार के चौथे चरण में 65 किमी के नेटवर्क का निर्माण शामिल है। ये दोनों लाइनें मिलकर 20.762 किमी लंबी होंगी।

इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर में होंगे 10 स्टेशन

इंद्रलोक और इंद्रप्रस्थ के बीच मेट्रो लिंक 12.377 किमी तक फैला होगा और इसमें दस स्टेशन होंगे। यह ग्रीन लाइन का विस्तार होगा और रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वॉयलेट और ब्लू लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा प्रदान करेगा। इस मेट्रो लिंक से हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र से कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है।

Also read: चिप इंडस्ट्री का हब बनेगा इंडिया! PM Modi ने 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर प्लांट की रखी नींव

लाजपत नगर से साकेत कॉरिडोर में होंगे 8 एलिवेटेड स्टेशन

लाजपत नगर और साकेत जी ब्लॉक के बीच मेट्रो लिंक 8.385 किमी लंबा होगा और इसमें आठ एलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह कॉरिडोर सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइन से जुड़ेगा।

दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में बढ़ेगे इंटरचेंज स्टेशन

दोनों नए कॉरिडोर पर आठ नए इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इसमें इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक शामिल हैं।

इन नए कॉरिडोर के मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है और DMRC ने बोली-पूर्व गतिविधियां और टेंडर के लिए दस्तावेजों की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement