facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Metro: DMRC जल्द ही पेश करेगी मेट्रो के लिए देश का पहला वचुर्अल शॉपिंग, रीचार्ज ऐप

Advertisement

मेट्रो के लिए भारत के पहले वर्चुअल शॉपिंग ऐप ‘मूमेंटम 2.0’ में दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड के तत्काल रीचार्ज और अन्य सेवाओं के स्मार्ट भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। एक अधिकारी ने बताया कि इस ऐप के यूजर्स मेट्रो स्टेशन पर डिजिटल लॉकर्स भी रख सकेंगे

Last Updated- February 19, 2023 | 5:38 PM IST
Metro Extension: Cabinet approves proposal for expansion of Metro in Gurugram

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) जल्द ही एक ऐसा ऐप पेश करेगी, जिसके माध्यम से यात्री कई उत्पाद खरीद सकेंगे और प्रमुख स्थानों तक संपर्क समेत कई सेवाओं की बुकिंग करा सकेंगे।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मेट्रो के लिए भारत के पहले वर्चुअल शॉपिंग ऐप ‘Momentum 2.0’ में दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड के तत्काल रीचार्ज और अन्य सेवाओं के स्मार्ट भुगतान की सुविधा भी मिलेगी।

DMRC ने बयान में कहा, “ऐप की सहायता से मेट्रो यात्री कई उत्पाद खरीद सकेंगे और मेट्रो में यात्रा करने के दौरान कई सेवाओं की बुकिंग करा सकेंगे और अपने गंतव्य स्टेशन पर उनका ऑर्डर पूरा कर दिया जाएगा।”

फरवरी, 2022 की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दिल्ली मेट्रो ने एक दूरदर्शी परियोजना शुरू की है, जिसके तहत इसकी नियमित सेवाओं को अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ई-कॉमर्स से जोड़ा जाएगा। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एक शीर्ष कंपनी से करार किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि इस ऐप के यूजर्स मेट्रो स्टेशन पर डिजिटल लॉकर्स भी रख सकेंगे।

Advertisement
First Published - February 19, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement