facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Metro: ग्रीन लाइन के विस्तार से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तीन ‘इंटरचेंज’ की सुविधा मिलेगी

Advertisement

इस नए विस्तार से नई दिल्ली स्टेशन को एक ‘इंटरचेंज सुविधा’ के रूप में विस्तारित किया जाएगा जहां तीन लाइनें (येलो, ऑरेंज और अब ग्रीन लाइन) एक दूसरे से मिलेंगी।

Last Updated- June 23, 2024 | 7:39 PM IST
Republic Day 2025: DMRC's gift to those watching the parade, Delhi Metro will start running from 3 am परेड देखने वालों को DMRC की सौगात, तड़के 3 बजे से दौड़ने लगेंगी दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro: इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीन लाइन के विस्तार के साथ नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन ट्रिपल इंटरचेंज सुविधा (तीन लाइन पर मेट्रो ट्रेनें बदलने की सुविधा) के रूप में उभरने के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 12.37 किलोमीटर लंबा इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पहले से संचालित ब्रिगेडियर होशियार सिंह-इंद्रलोक ग्रीन लाइन कॉरिडोर (28.78 किमी) का ही विस्तार है।

अधिकारियों ने कहा कि इस नए विस्तार से नई दिल्ली स्टेशन को एक ‘इंटरचेंज सुविधा’ के रूप में विस्तारित किया जाएगा जहां तीन लाइनें (येलो, ऑरेंज और अब ग्रीन लाइन) एक दूसरे से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इससे पूरे शहर के लिए ‘कनेक्टिविटी’ को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अब बहादुरगढ़ के साथ-साथ पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों जैसे नांगलोई, राजधानी पार्क, उद्योग नगर आदि से आने वाले यात्री सीधे नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकेंगे।

Also read: Apple और Meta कर रही चर्चा, नए iPhones में जेनरेटिव एआई सिस्टम के इंटीग्रेशन की संभवना

उन्होंने कहा कि इससे नई दिल्ली स्टेशन तक पहुंचना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा और स्टेशन के पास भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी क्योंकि अधिक लोग सड़क मार्ग की तुलना में मेट्रो से यात्रा करना पसंद करेंगे। मौजूदा नई दिल्ली स्टेशन की तरह ही ग्रीन लाइन का नया विस्तार भी भूमिगत होगा।

वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में सिर्फ कश्मीरी गेट ही एकमात्र ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन है जहां येलो, रेड और वॉयलेट लाइनें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि चरण 4 के बाद तीन और स्टेशन (लाजपत नगर, आजादपुर और नई दिल्ली) भी ट्रिपल इंटरचेंज सुविधाओं के रूप में उभरेंगे। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के विस्तार के तहत वर्तमान में लगभग 86 किलोमीटर लंबी नई लाइन तैयार की जा रही हैं।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement