facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली में बदले कई मेट्रो स्टेशनों के नाम, CM रेखा गुप्ता ने जारी की नई लिस्ट

Advertisement

दिल्ली सरकार के मुताबिक, जिन जगहों के नाम बदले जा रहे हैं, उन्हें दिल्ली के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से जोड़ने की कोशिश की गई है

Last Updated- May 28, 2026 | 3:33 PM IST
Delhi Metro

दिल्ली सरकार ने राजधानी में कई मेट्रो स्टेशनों, चौकों और सार्वजनिक स्थानों के नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य स्थानीय पहचान को मजबूत करना और लोगों के लिए जगहों की पहचान को आसान बनाना है। यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई स्टेट नेम्स अथॉरिटी की बैठक में लिया गया।

स्थानीय पहचान और ऐतिहासिक जुड़ाव पर जोर

दिल्ली सरकार के मुताबिक, जिन जगहों के नाम बदले जा रहे हैं, उन्हें दिल्ली के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से जोड़ने की कोशिश की गई है। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को आसपास के अस्पतालों, इलाकों और महत्वपूर्ण संस्थानों की पहचान करने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल दिल्ली से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों और ऐतिहासिक स्थानों को सम्मान देने के उद्देश्य से की जा रही है।

Also Read: भारत में बदल रही लोगों की खर्च करने की आदत, खाना छोड़ अब मोबाइल, यात्रा और मनोरंजन पर बढ़ रहा खर्च

कई मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे

सरकार ने रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘डॉ बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन’ करने का फैसला लिया है। यह स्टेशन एक बड़े अस्पताल के पास स्थित है, इसलिए नया नाम यात्रियों के लिए ज्यादा उपयोगी माना जा रहा है। इसके अलावा रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम अब ‘रोहिणी मेट्रो स्टेशन’ होगा। सरकार का कहना है कि छोटा और सरल नाम यात्रियों को आसानी से याद रहेगा। वहीं, द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन’ रखा जाएगा।

चौक, खेल परिसर और अस्पताल को भी मिले नए नाम

मेट्रो स्टेशनों के अलावा दिल्ली सरकार ने कई सार्वजनिक स्थानों और निर्माणाधीन परियोजनाओं के नाम बदलने को भी मंजूरी दी है। शकूरपुर स्थित ब्रिटानिया चौक का नाम अब ‘अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक’ होगा। अश्विनी चोपड़ा वरिष्ठ पत्रकार और करनाल से पूर्व सांसद रहे थे। रोहिणी के बेगमपुर में बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम ‘अटल खेल परिसर’ रखा गया है। यह नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में दिया गया है।

सरकार ने यहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की भी मंजूरी दी है। इसके अलावा ज्वालापुरी में बन रहे अस्पताल का नाम ‘बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल’ रखा जाएगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला स्थानीय भावनाओं और सांस्कृतिक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Advertisement
First Published - May 28, 2026 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement