facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IPL: मैच के दिनों में अपनी आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाएगी दिल्ली मेट्रो

Advertisement

मैच के दिनों में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टोकन वेंडिंग मशीन, प्री-वेंडेड टोकन काउंटर और कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे

Last Updated- April 04, 2023 | 9:49 AM IST
Republic Day 2025: DMRC's gift to those watching the parade, Delhi Metro will start running from 3 am परेड देखने वालों को DMRC की सौगात, तड़के 3 बजे से दौड़ने लगेंगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दिनों में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ा दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला मैदान) दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन से सटा है।

दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘डीएमआरसी सभी लाइन (एयरपोर्ट लाइन को छोड़कर) पर अपनी अंतिम ट्रेन के समय में लगभग 30-45 मिनट का विस्तार करेगी, ताकि दर्शक आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।’’ आईपीएल मैच 4, 11, 20 और 29 अप्रैल और 6, 13 और 20 मई को होंगे।

अधिकारियों ने कहा कि सामान्य समय से इतर अतिरिक्त ट्रेन की आवाजाही की योजना इस तरह से बनाई गई है कि वे राजीव चौक, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट, कीर्ति नगर, इंद्रलोक और लाजपत नगर के इंटरचेंज स्टेशनों से सभी दिशाओं में संपर्क सेवा प्रदान करें। मैच के दिनों में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टोकन वेंडिंग मशीन, प्री-वेंडेड टोकन काउंटर और कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement