facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कामगारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली में पड़ोसी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा मजदूरी, जानें अब दिहाड़ी कितनी मिलेगी

Advertisement

श्रम अर्थशास्त्री संतोष मेहरोत्रा का कहना है कि वेतन अनुसूचित रोजगार पर ही लागू होगा। इसे जमीनी स्तर पर अनुपालन कराने की स्थिति बेहद लचर है।

Last Updated- April 25, 2025 | 10:42 PM IST
कार्यस्थल पर चोट की घटनाएं बढ़ीं, मौतों में आई कमी: आईआईएएस रिपोर्ट, Workplace injuries rise 8.5% and fatalities fall 21%, says IiAS study
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है। नया वेतन 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी माना गया है। कामगारों के लिए यह फैसला बेहतर है। वहीं इस कदम से पड़ोसी राज्यों और दिल्ली के वेतन में अंतर और बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राष्ट्रीय राजधानी में प्रवासी कामगारों की संख्या बढ़ सकती है। 

दिल्ली में अब गैर कुशल कामगारों का मासिक वेतन 18,456 रुपये, कुशल कामगारों (स्नातक और इससे ऊपर) का वेतन 22,411 रुपये होगा। दिहाड़ी मजदूरी के हिसाब से देखें तो यह रोजाना क्रमशः 710 रुपये और 862 रुपये होगा।  बिजनेस स्डैंडर्ड के विश्लेषण से पता चलता है कि गैर कुशल कामगार उत्तर प्रदेश और हरियाणा में क्रमशः 10,944 रुपये और 11,257 रुपये मासिक पाते हैं। वहीं कुशल कामगारों को क्रमशः 13,546 रुपये और 14,367 रुपये महीने मिलते हैं। 

श्रम अर्थशास्त्री संतोष मेहरोत्रा का कहना है कि वेतन अनुसूचित रोजगार पर ही लागू होगा। इसे जमीनी स्तर पर अनुपालन कराने की स्थिति बेहद लचर है। ऐसे में इससे नियोक्ताओं की केवल न्यूनतम वेतन की दर निर्धारित होती है। 

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में न्यूनतम वेतन में इतने ज्यादा अंतर से साफ होता है कि इससे कामगारों के विस्थापन की राह तैयार हो  रही है। हालांकि सच्चाई यह है कि अनौपचारिक क्षेत्र इस तरह की घोषणाओं से शायद ही प्रभावित होता है। इन्हें सिर्फ सरकारी प्रतिष्ठानों में प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है।’

एक पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त ने नाम न सार्वजनिक करने की शर्त पर कहा कि न्यूनतम वेतन में बदलाव कानूनन अनिवार्य है, लेकिन अभी भी कई राज्य इसका उल्लंघन कर रहे हैं।  उन्होंने कहा, ‘दिल्ली व पड़ोसी राज्यों के वेतनमान में भारी अंतर की वजह यह है कि इन राज्यों ने हाल के वर्षों में नियमित रूप से वैधानिक वेतन को संशोधित नहीं किया है।  इसकी वजह से वेतन निराशाजनक नजर आ रहा है। प्राय: वेतन कम रखा जाता है, जिसकी वजह से राजकोषीय बचत होती है।’

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement