facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi-NCR Weather: राजधानी में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी किया ऑरेज अलर्ट

Advertisement

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Last Updated- December 28, 2024 | 9:29 AM IST
Delhi-NCR Weather

Delhi-NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में नए साल से पहले मौसम का मिजाज बदल चुका है। पश्चमी विक्षोभ के कारण एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश ने दस्तक दी है तो वहीं पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और ओला गिरने का अनुमान जताया है। बारिश के कारण देशभर में ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ऑरेज अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है, इसके बाद दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, रविवार को काफी घने कोहरे और सोमवार को घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।

IMD ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। आरके पुरम के सेक्टर-9 में सड़क धंसने से एक मोटरसाइकिल और कार गड्ढे में गिर गई। यह दिसंबर महीने में पिछले 15 वर्षों में दिल्ली में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश है, जिससे तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Also read: मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी सरकार: गृह मंत्रालय 

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 वर्षों का रिकॉर्ड

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश हुई और राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 15 वर्षों में दिसंबर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई तथा तापमान तेजी से गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश गुरुवार देर रात करीब 2.30 बजे शुरू हुई और पूरे दिन जारी रही।

मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध 2009 से 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में कुल 42.8 मिमी वर्षा हुई है, जो पिछले 15 वर्षों में इस महीने की सबसे अधिक वर्षा है। दिसंबर में अब तक की सबसे अधिक बारिश 1884 में दर्ज की गई थी, तब राष्ट्रीय राजधानी में 134.4 मिमी बारिश हुई थी।

Advertisement
First Published - December 28, 2024 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement