facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Advertisement

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, अगले दो घंटों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना, IMD का येलो अलर्ट जारी, गर्मी से मिल सकती है राहत।

Last Updated- June 17, 2025 | 3:54 PM IST
storm
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो: PTI

Weather Update: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मंगलवार दोपहर को मौसम ने करवट बदल ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो घंटों यानी शाम तक हल्की से मध्यम बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बता दें कि IMD ने पहले ही मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया था, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई थी। गुरुवार से रंग-कोडेड अलर्ट तो नहीं होंगे, लेकिन पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रह सकता है। इस बारिश की वजह से दिल्ली में गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आसमान ज्यादातर समय बादलों से ढका रहेगा, जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा।

Also Read: मुंबई की जर्जर और खस्ताहाल इमारतें मॉनसून में बन रही हैं मौत का घर, हजारों जान खतरे में; खाली कराना बड़ी चुनौती

मॉनसून की रफ्तार बढ़ी, दिल्ली में बारिश का सिलसिला

सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश (ट्रेस रेनफॉल) दर्ज की गई। यह बारिश इस बात का संकेत है कि मॉनसून अब उत्तर-पश्चिम भारत के करीब पहुंच रहा है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने उत्तरी अरब सागर, गुजरात के कुछ हिस्सों, विदर्भ के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों, ओडिशा के बाकी हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

दिल्ली में  मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर उन इलाकों में जहां ओलावृष्टि की संभावना है, वहां लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

Also Read: Maharashtra: मॉनसून की सुस्ती ने बढ़ाई टेंशन; महाराष्ट्र सरकार की किसानों से अपील, बुआई में न करें जल्दबाजी

देश के अन्य हिस्सों का हाल

IMD के मुताबिक, उत्तरी अरब सागर और गुजरात के शेष भागों, राजस्थान के कुछ भागों, मध्य प्रदेश के कुछ और भागों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के पूरी संभावना है।

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके, गुजरात के तटीय क्षेत्र, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, उत्तरी कोंकण, उत्तरी केरल में 17 जून को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ओडिशा में भी 17 और 18 जून को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि मेघालय में  18 और 19 जून को तेज बारिश का प्रभाव दिख सकता है।

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement