facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi-old vehicles scrapping tax: दिल्ली सरकार पुराने वाहन स्क्रैप कर नये खरीदने पर देगी टैक्स छूट

Advertisement

Delhi-old vehicles scrapping tax concession: दिल्ली सरकार ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वी के सक्सेना को उनकी मंजूरी के लिए भेज दिया है।

Last Updated- July 26, 2024 | 5:09 PM IST
Delhi-old vehicles scrapping tax concession: Delhi government will give tax exemption on scrapping old vehicles and buying new ones Delhi-old vehicles scrapping tax concession: दिल्ली सरकार पुराने वाहन स्क्रैप कर नये खरीदने पर देगी टैक्स छूट

Delhi-old vehicles scrapping tax concession: दिल्ली सरकार पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) में स्क्रैपिंग के लिए सौंपे गए पुराने वाहनों के लिए जारी किए गए सर्टिफिकेट ऑफ़ डिपॉजिट जमा करने पर परिवहन (transport) और गैर-परिवहन (non-transport) वाहनों के पंजीकरण के लिए मोटर वाहन कर में रियायत देने पर विचार कर रही है। जिससे दिल्ली में ऐसे लोगों को नये वाहन खरीदने पर मोटर वाहन कर में छूट मिल सकती है, जो अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप कर नया वाहन खरीदना चाहते हैं।

दिल्ली सरकार ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वी के सक्सेना को उनकी मंजूरी के लिए भेज दिया है।

वाहन खरीदने पर कितनी मिलेगी मोटर वाहन कर में छूट?

दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों को स्क्रैप कर नये खरीदने पर करों में छूट देने का जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके मुताबिक नए पेट्रोल, CNG, या LPG गैर-परिवहन वाहनों की ख़रीद पर वाहनों के पंजीकरण पर देय मोटर वाहन कर में 20 फीसदी की छूट मिलेगी, वहीं नए डीजल वाहनों के लिए यह छूट 15 फीसदी की होगी।

नए पेट्रोल, CNG या LPG परिवहन वाहनों के मामलों में यह छूट 15 फीसदी की होगी और नए डीजल परिवहन वाहनों की खरीद पर वाहनों के पंजीकरण पर देय मोटर वाहन कर में 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

हालांकि, दोनों मामलों में कुल मोटर वाहन कर (motor vehicle tax) रियायतें वाहन के स्क्रैप मूल्य के 50 फीसदी से अधिक नहीं होंगी।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया बयान

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ‘इस कदम का उद्देश्य पुराने, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाना और नए, स्वच्छ वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है। पुराने वाहनों को स्क्रैप करने पर मोटर वाहन कर में रियायत से हमें उम्मीद है कि वाहन मालिकों के लिए पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्पों को अपनाना आसान हो जाएगा।” सर्टिफिकेट ऑफ़ डिपॉजिट की वैधता तीन साल है।’

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement