facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

SFJ प्रमुख पन्नून की संसद पर हमले की धमकी के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर

शीतकालीन सत्र के दौरान 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था।

Last Updated- December 06, 2023 | 1:08 PM IST
Delhi Police on alert after SFJ chief Pannun threatens to attack Parliament

अमेरिका में मौजूद खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी पर ‘‘संसद की नींव को हिला देने’’ की धमकी वाला एक वीडियो संदेश जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क है।

2001 में संसद पर हुआ था आतंकवादी हमला

शीतकालीन सत्र के दौरान 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकवादी हमला हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संसद और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, ”किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

Also read: भारत को COP28 में अपनी गति बरकरार रखने की आवश्यकता है : UNDP भारत प्रमुख

अधिकारी ने कहा, ‘‘संसद का सत्र जारी रहने पर हम सतर्क रहते हैं। हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

वीडियो जारी कर पन्नू ने दी धमकी

खालिस्तानी समर्थक पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने उसे मारने की कोशिश की और उसने इसका जबाव 13 दिसंबर को देने की धमकी दी। वीडियो में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की तस्वीर भी थी। पन्नू ने दावा किया कि उसकी प्रतिक्रिया ‘‘भारतीय संसद की नींव’’ हिला देगी।

First Published - December 6, 2023 | 1:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट