facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली पुलिस को इजराइल दूतावास के पास धमाके की कॉल आई, तलाशी जारी

Advertisement

दिल्ली फायर सेवा के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शाम 5:45 बजे विस्फोट के बारे में एक कॉल मिली और इसे दिल्ली पुलिस पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) से ट्रांसफर किया गया था।

Last Updated- December 26, 2023 | 9:12 PM IST
Delhi Police

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस को मंगलवार शाम को नई दिल्ली जिले में स्थित इज़राइल दूतावास के पास विस्फोट के बारे में एक कॉल मिली, लेकिन अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

संपर्क करने पर इजरायली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर ने कहा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि शाम 5:48 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा टीम अभी भी स्थिति की जांच कर रही है।”

दिल्ली फायर सेवा के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शाम 5:45 बजे विस्फोट के बारे में एक कॉल मिली और इसे दिल्ली पुलिस पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) से ट्रांसफर किया गया था। फायर विभाग ने तुरंत दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं।

फायर अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी मौके पर हैं और तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों ने बताया कि फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि दूतावास के पीछे विस्फोट हुआ है। हिंदी भवन में तैनात एक गार्ड ने मीडिया को बताया कि उसने दूतावास के पीछे तेज आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं। अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement