facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली पुलिस ने न्यूज पोर्टल ‘NewsClick’ के ऑफिस को सील किया

Advertisement

सूत्रों ने कहा कि जिन पत्रकारों से पूछताछ की गई उनमें उर्मिलेश, अनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, परंजॉय गुहा ठाकुरता के साथ-साथ इतिहासकार सोहेल हाशमी भी शामिल हैं।

Last Updated- October 03, 2023 | 7:02 PM IST
NewsClick's

दिल्ली पुलिस ने चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन लेने के आरोप में आतंकवाद निरोधी कानून गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में समाचार पोर्टल ‘न्यूज़क्लिक’ के कार्यालय को सील कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को समाचार पोर्टल और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 ठिकानों की तलाशी ली।

पुलिस ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में केंद्रित तलाशी के दौरान अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को समाचार पोर्टल के दक्षिणी दिल्ली स्थित कार्यालय ले जाया गया, जहां एक फॉरेंसिक टीम मौजूद थी।

सूत्रों ने कहा कि जिन पत्रकारों से पूछताछ की गई उनमें उर्मिलेश, अनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, परंजॉय गुहा ठाकुरता के साथ-साथ इतिहासकार सोहेल हाशमी भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें उनकी विदेश यात्रा, दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ किसानों के आंदोलन सहित विभिन्न मुद्दों से संबंधित 25 सवाल पूछे।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 7:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement