facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Pollution: दिल्ली—NCR में दिवाली बाद प्रदूषण बढ़कर दोगुना, AQI फिर से गंभीर श्रेणी में

Advertisement

CPCB के दैनिक AQI बुलेटिन के मुताबिक दिवाली के दिन नोएडा का AQI 189 था, जो आज करीब 90 फीसदी बढ़कर 360 हो गया।

Last Updated- November 15, 2023 | 7:24 PM IST
Delhi Pollution: Pollution doubles after Diwali in Delhi-NCR, AQI again in serious category

दिल्ली में दिवाली बाद प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। दीवाली से लेकर अब तक दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में करीब 84 फीसदी इजाफा हुआ है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI ) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में भी प्रदूषण के स्तर में भारी बढोतरी हुई है।

गाजियाबाद और फरीदाबाद के प्रदूषण स्तर में दोगुना इजाफा हुआ है। इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि अगले दो तीन दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की स्थिति देखी जाएगी और AQI के अति गंभीर श्रेणी (450 से अधिक) में जाने पर ऑड- ईवन या कृत्रिम बारिश के बारे में सोचा जाएगा। हालांकि राय ने दो—तीन दिन बाद हवा की गति बढ़ने की उम्मीद जताई है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में

दिल्ली वालों को दीवाली से पहले बारिश के कारण प्रदूषण से राहत मिली थी। लेकिन दीवाली के अगले दिन से प्रदूषण बढ़ने लगा क्योंकि दिवाली की रात पटाखे चले थे। इसके बाद अब हवा की गति धीमी होने से प्रदूषण बढ़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दैनिक AQI बुलेटिन के मुताबिक दिवाली के दिन दिल्ली में बीते 24 घंटे का औसत एक्यूआई 218 था। आज यह बढ़कर 401 हो गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिवाली से अब तक दिल्ली के प्रदूषण में करीब 84 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एनसीआर में भी तेजी से बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में भी दीवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। CPCB के दैनिक AQI बुलेटिन के मुताबिक दिवाली के दिन नोएडा का AQI 189 था, जो आज करीब 90 फीसदी बढ़कर 360 हो गया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा का AQI करीब दोगुना बढ़कर 338, गाजियाबाद का AQI भी दोगुने से अधिक बढ़कर 378 दर्ज किया गया। इस अवधि में फरीदाबाद का AQI भी दोगुने से अधिक बढ़कर 390 हो गया है, जबकि गुरुग्राम के AQI में करीब 53 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

एनसीआर के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक

शहर             12 नवंबर      15 नवंबर
दिल्ली             218                401
नोएडा            189                360
ग्रेटर नोएडा    165                 338
गाजियाबाद    186                 378
गुरुग्राम          193                297
फरीदाबाद      172                 390

 

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement