facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi pollution: दिल्ली में प्रदूषण रोकने चलेगा एंटी ओपन बर्निंग अभियान

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 11:53 PM IST
hazardous waste hazards

दिल्ली सरकार समर एक्शन प्लान के तहत 15 मई से एक महीने के लिए दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत 7 विभागों की पेट्रोलिंग टीम दिन और रात में तैनात की जाएंगी। साथ ही लैंडफिल साइट्स पर 24 घंटे कड़ी निगरानी के लिए डीपीसीसी और एमसीडी को भी निर्देश जारी किए गए है।

निगरानी के लिए तैनात होंगी पेट्रोलिंग टीमें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 1 मई को घोषित समर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान को 15 मई से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान पूरे एक महीने यानी 15 मई से 15 जून तक दिल्ली में चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत पूरी दिल्ली में निगरानी के लिए 7 विभागों की 665 कर्मियों की 231 पेट्रोलिंग टीम दिन में और 564 कर्मियों की 186 पेट्रोलिंग टीम रात में तैनात की जाएंगी। यह टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और उसे रोकने का काम करेंगी। जिसकी रिपोर्ट समय.समय पर पर्यावरण विभाग को दी जाएगी। साथ ही दिल्ली फायर सर्विस और वन विभाग को इस संदर्भ में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।

लैंडफिल साइट पर भी निगरानी

पर्यावरण मंत्री राय ने बताया कि लैंडफिल साइट्स पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए एक एसओपी भी तैयार की गई है। इस एसओपी को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए है। ताकि लैंडफिल साइट्स पर आग की घटनाएं रोकी जा सकें। साथ ही लैंडफिल साइट्स पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए डीपीसीसी और एमसीडी को साइट्स की लगातार निगरानी के लिए निर्देश दिए गए है।’

लैंडफिल साइट्स पर विशेष ध्यान देने के लिए 24’7 कर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी लगाने के निर्देश, फायर टेंडर की तैनाती, अनधिकृत व्यक्तियों और कूड़ा बीनने वालों के प्रवेश का निषेध (नो स्मोकिंग जोन घोषित) करना, वहां के तापमान की लगातार निगरानी आदि उपाय किए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement