facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Pollution: ग्रेप-3 हटते ही पड़ी प्रदूषण की मार, हांफ रही दिल्ली की हवा फिर हुई बीमार

Advertisement

NCR के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम शहरों में वायु की गुणवत्ता खराब श्रेणी से बढ़कर बहुत खराब श्रेणी में चली गई है।

Last Updated- November 30, 2023 | 6:45 PM IST
Delhi Pollution

प्रदूषण पर सख्ती कम होने के का असर दिखने लगा है। ग्रेप-3 हटने के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है। दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी के नजदीक पहुंच गई, जबकि एनसीआर के दूसरे शहरों में हवा खराब श्रेणी से बढ़कर बहुत खराब श्रेणी में आ गई है।

फरीदाबाद की हवा तो गंभीर श्रेणी से थोड़ी ही कम है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बारिश के बाद साफ हुई हवा के बाद मंगलवार को ग्रेप-3 को हटाने का निर्णय लिया था। जिससे निर्माण व विध्वंस गतिविधियों और बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर लगी रोक भी हट गई है।

दिल्ली का बढ़कर 398 के साथ गंभीर श्रेणी के नजदीक पहुंच

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दैनिक AQI बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को बीते 24 घंटे में दिल्ली का औसत AQI 398 दर्ज किया गया। बुधवार को यह 298 था। इस तरह दिल्ली में आज AQI में करीब 27 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गया, जबकि बुधवार को AQI खराब श्रेणी में था। 300 से कम AQI को खराब श्रेणी में और 301 से 400 को बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है। 400 से ऊपर को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

एनसीआर के शहरों की भी बिगड़ी हवा

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के दूसरे शहरों की हवा भी खराब हो गई है। एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम शहरों में वायु की गुणवत्ता खराब श्रेणी से बढ़कर बहुत खराब श्रेणी में चली गई है। इन शहरों में सबसे ज्यादा प्रदूषण फरीदाबाद में है क्योंकि फरीदाबाद का AQI गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गया है।

CPCB के गुरुवार के दैनिक AQI बुलेटिन के मुताबिक नोएडा का AQI बुधवार के 272 से बढ़कर 358, ग्रेटर का नोएडा का 286 से बढ़कर 352, गाजियाबाद का 236 से बढ़कर 340, फरीदाबाद का 281 से बढ़कर 393 और गुरुग्राम का 222 से बढ़कर 316 हो गया है।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement