facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Pollution: दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम लागू होने को लेकर पर्यावरण मंत्री ने कही ये बात

Advertisement

राय ने दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता में और गिरावट की आशंका जताते हुए सोमवार को घोषणा की थी कि यह योजना 13 नवंबर से 20 नवंबर के बीच लागू की जाएगी।

Last Updated- November 10, 2023 | 3:39 PM IST
Delhi Pollution: Delhi's air improved due to strictness, AQI now below 400 सख्ती के असर से सुधरी दिल्ली की हवा, AQI अब 400 से नीचे आया
Representative Image

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि नगर में 13 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रस्तावित वाहनों की सम-विषम योजना लागू नहीं होगी क्योंकि बारिश के कारण यहां की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा करेगी और वायु गुणवत्ता में अचानक गिरावट होने की स्थिति में सम-विषम योजना पर फैसला किया जा सकता है।

इससे पहले, राय ने कहा था कि उच्चतम न्यायालय द्वारा इसकी प्रभावशीलता की समीक्षा करने और आदेश जारी करने के बाद इस योजना को शहर में लागू किया जाएगा। सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को वाहन प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार की सम-विषम योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था।

यह भी पढ़ें : Delhi AQI Today : दिल्ली में रातभर बारिश से हवा हुई साफ, प्रदूषण से मिली राहत

राय ने दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता में और गिरावट की आशंका जताते हुए सोमवार को घोषणा की थी कि यह योजना 13 नवंबर से 20 नवंबर के बीच लागू की जाएगी।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 3:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement