facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi power demand: भयंकर गर्मी के बीच दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग, 8647 मेगावॉट के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची

Advertisement

दिल्ली में आज बिजली की अधिकतम मांग का नया रिकॉर्ड बन गया और एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग में 400 मेगावॉट की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Last Updated- June 18, 2024 | 6:53 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण बिजली की मांग (Power Demand) भी बढ़ रही है। पिछले महीने कई बार बिजली की अधिकतम मांग (Peak demand) रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब इस महीने भी इसका रिकॉर्ड टूट रहा है।

दिल्ली में आज बिजली की अधिकतम मांग का नया रिकॉर्ड बन गया और एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग में 400 मेगावॉट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस सीजन में 8वी बार बिजली की अधिकतम मांग ने 8,000 मेगावॉट के स्तर को पार किया है। इसी साल पहली बार दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग ने 8,000 मेगावॉट का स्तर पार किया है।

दिल्ली में कितनी हुई बिजली की मांग?

दिल्ली में बिजली की मांग के आंकड़े रखने वाली दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) के मुताबिक आज दिन में 3 बजकर 22 मिनट पर दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,647 मेगावॉट दर्ज की गई, जो बिजली की अधिकतम मांग का सर्वोच्च स्तर है। इससे पहले 29 मई को बिजली की अधिकतम मांग 8,302 मेगावॉट दर्ज की गई थी।

दिल्ली में पहली बार 22 मई को अधिकतम मांग 8,000 मेगावॉट के स्तर पर पहुंची थी। इस साल से पहले दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड अगस्त 2022 में 7,697 मेगावॉट के साथ बना था। दिल्ली में पिछले साल अधिकतम मांग 7,438 मेगावॉट थी। इस तरह देखा जाए तो पिछले की तुलना में इस साल बिजली की अधिकतम मांग में 16 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

आमतौर पर दिल्ली में हर साल बिजली की अधिकतम मांग में 5 से 6 फीसदी ही इजाफा होता रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में इस साल प्रचंड गर्मी के कारण बिजली की मांग इतनी बढ़ रही है कि आठ बार यह 8,000 मेगावॉट के स्तर को पार कर चुकी है।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement