facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Power Demand: दिल्ली की गर्मी ने मचा दिया हाहाकार, बिजली की मांग ने बनाया नया रिकॉर्ड

Advertisement

दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि इस साल गर्मियों के सीजन में बिजली की अधिकतम मांग जुलाई-अगस्त में 8,000 मेगावॉट तक जाने का अनुमान लगाया था, लेकिन यह मई में ही पहुंच गई

Last Updated- May 22, 2024 | 7:08 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

Delhi Power Supply:  दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ने के कारण बीते दो दिन से बिजली की अधिकतम मांग के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आज बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 8,000 मेगावॉट पहुंच गई। इसके साथ ही बिजली की अधिकतम मांग का नया रिकॉर्ड बन गया। मंगलवार को भी दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड बना था।

दिल्ली में कितनी हुई बिजली की मांग?

दिल्ली में बिजली की मांग के आंकड़े रखने वाली दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) के मुताबिक आज दिन में 3 बजकर 42 मिनट पर दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावॉट दर्ज की गई, जो बिजली की अधिकतम मांग का सर्वोच्च स्तर है। इससे पहले मंगलवार को बिजली की अधिकतम मांग का नया रिकॉर्ड बना था।

मंगलवार रात 11 बजकर एक मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 7,726 मेगावॉट दर्ज की गई थी। इससे दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड 7,697 मेगावॉट का था, जो अगस्त 2022 में बना था। पिछले साल अधिकतम मांग 7,438 मेगावॉट थी।

दिल्ली में अब बिजली की मांग कितने मेगावॉट तक पहुंचने की संभावना?

दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि इस साल गर्मियों के सीजन में दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग जुलाई-अगस्त में 8,000 मेगावॉट तक जाने का अनुमान लगाया था। लेकिन इतनी मांग मई में ही आज पहुंच गई। उन्होंने दावा किया कि इतनी मांग के बावजूद बिजली कटौती नहीं करनी पड़ी।

जानकारों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जिस तरह से मई महीने में ही बिजली की अधिकतम मांग के रिकॉर्ड टूट रहे हैं, उसे देखते हुए इस साल बिजली की अधिकतम मांग 8,500 मेगावॉट तक भी जा सकती है।

BSES डिस्कॉम का कहना है कि इस साल गर्मियों के सीजन में बीआरपीएल के इलाकों में बिजली की अधिकतम मांग 3,680 मेगावॉट तक जा सकती है। पिछले साल इस सीजन में यह आंकड़ा 3,250 मेगावॉट था। BYPL के इलाकों में बिजली की अधिकतम मांग पिछले साल के 1,670 मेगावॉट की तुलना में इस साल गर्मियों के सीजन में 1,860 मेगावॉट तक पहुंचने की संभावना है।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 7:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement