facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Power Demand: भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, दिल्ली में मई में टूटे बिजली की मांग सारे रिकॉर्ड

Advertisement

दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग 8,439 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस साल इसके 9,000 मेगावाट पार होने का अनुमान है

Last Updated- May 25, 2026 | 6:16 PM IST
electricity
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भीषण गर्मी का असर दिल्ली में बिजली खपत पर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग लगातार बढ़ रही है और यह 8,000 मेगावाट को पार कर 8,439 मेगावाट के स्तर पर इस साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि मई 2025 में दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग एक भी बार 8,000 मेगावाट तक नहीं पहुंची थी। हालांकि 2024 में ऐसा हुआ था।

पिछले 6 दिनों में चौथी बार 8,000 मेगावाट पार

दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग बीते 6 दिनों में 4 बार 8,000 मेगावाट के स्तर को पार कर चुकी है। दिल्ली एसएलडीसी (स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 20 मई को पहली बार बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावाट पार कर 8,039 मेगावाट दर्ज की गई थी। आज इसने इस साल का रिकॉर्ड स्तर 8,439 मेगावाट छू लिया। इससे पहले 2024 में मई महीने में बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावाट के पार गई थी।

Also Read: Power Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछे

इस साल टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड

इस साल गर्मियों में दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। एसएलडीसी के अनुमान के मुताबिक इस साल दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग पहली बार 9,000 मेगावाट को पार कर ऑल टाइम हाई पर पहुंच सकती है। इसीके साथ दिल्ली में बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूट सकता है। दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड 8,656 मेगावाट है, जो 2024 में बना था। पिछले साल दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,442 मेगावाट थी।

बीएसईएस डिस्कॉम का दावा है कि कंपनी ने अधिकतम मांग को पूरा करने के इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि दिल्ली में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में बिजली कटौती की शिकायतें आ रही हैं।

मई में बिजली की अधिकतम मांग (मेगावाट):

वर्ष मांग तारीख
2026 8,439* 25 मई
2025 7,748 12 जून
2024 8,302 29 मई
2023 6,916 23 मई

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement