facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Power Demand: दिल्ली में ​टूटा बिजली की अ​धिकतम मांग का रिकॉर्ड, पारा भी सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा

Advertisement

प्रचंड गर्मी से दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,300 मेगावॉट पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। तापमान भी आज सबसे अधिक दर्ज किया गया।

Last Updated- May 29, 2024 | 9:19 PM IST
India Bets Big on Power Grid Upgrade, ₹7.9 Lakh Crore Push by 2036. Can It Solve Electricity Crisis?

Heatwaves in Delhi: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण बिजली की मांग भी बढ़ रही है। इस महीने बिजली की अधिकतम मांग (Peak demand) के नये नये रिकॉर्ड बन रहे हैं। आज बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 8,000 मेगावॉट को पार कर गई। इसके साथ ही बिजली की अधिकतम मांग का आज नया रिकॉर्ड बन गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिल्ली के मुंगेशपुर में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दिल्ली में कितनी हुई बिजली की मांग?

दिल्ली में बिजली की मांग के आंकड़े रखने वाली दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) के मुताबिक आज दिन में 3 बजकर 36 मिनट पर दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,302 मेगावॉट दर्ज की गई, जो बिजली की अधिकतम मांग का सर्वोच्च स्तर है। इससे पहले 22 मई को बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावाॅट पर पहुंच गई थी। दिल्ली में इस महीने 3 बार बिजली की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड टूट चुका है।

दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड अगस्त 2022 में 7,697 मेगावॉट के साथ बना था। यह रिकॉर्ड इस महीने ही अधिकतम मांग 7,726 मेगावॉट दर्ज होने के साथ टूट गया। इसके बाद 22 मई को अधिकतम मांग 8,000 मेगावॉट पहुंचने के साथ ही नया रिकॉर्ड बन गया और आज मांग 8,302 मेगावॉट दर्ज होने के साथ ही नया रिकॉर्ड बन गया। दिल्ली में पिछले साल अधिकतम मांग 7,438 मेगावॉट थी।

दिल्ली में अब कहां तक जा सकती है बिजली की अधिकतम मांग?

दिल्ली सरकार और डिस्कॉम ने शुरुआत में गर्मियों में दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावॉट तक जाने का अनुमान लगाया था। लेकिन मई महीने में बिजली की मांग का पिछला रिकॉर्ड टूटने के बाद अधिकतम मांग 8,200 मेगावॉट तक जाने का अनुमान लगाया गया। लेकिन यह स्तर भी पार होने के बाद अब बिजली की अधिकतम मांग का नया अनुमान 8,500 मेगावॉट का है।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement