facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Power Demand: दिल्ली में नवंबर में टूटा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, इस सर्दी 6,000 MW पार करने के आसार

Advertisement

Delhi Power Demand: दिल्ली में 28 नवंबर को सर्दियों के सीजन की अब तक सबसे अधिक 4,486 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई

Last Updated- December 03, 2025 | 6:53 PM IST
power demand

Delhi Power Demand: दिल्ली में इस साल सर्दियों में बिजली की मांग खूब बढ़ रही है। नवंबर महीने में बिजली की मांग ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस साल सर्दियों में बिजली की अधिकतम मांग अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच सकती है। जिसमें आधे से ज्यादा हिस्सेदारी ग्रीन बिजली की होने की संभावना है। दिल्ली की डिस्कॉम का दावा है कि उन्होंने सर्दियों के दौरान बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूटने की संभावना के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जिनमें दीर्घकालिक पावर टाई-अप, हरित ऊर्जा की आपूर्ति, बैंकिंग और स्टोरेज व्यवस्था से लेकर एआई-आधारित मांग पूर्वानुमान तक शामिल हैं।

नवंबर में कितनी रही बिजली की अधिकतम मांग?

दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के मुताबिक दिल्ली में इस साल सर्दियों के सीजन में अब तक सबसे अधिक बिजली की 4,486 मेगावाट मांग 28 नवंबर को दर्ज की गई, जो किसी भी नवंबर महीने में सर्वाधिक है। साथ ही यह पिछले साल के नवंबर महीने में सर्वाधिक बिजली की मांग 4,259 मेगावाट से भी अधिक थी।

Also Read: रुपये में आगे भी होगी गिरावट, हर साल 2-3% टूटने की आशंका; 90 प्रति डॉलर अब न्यू नॉर्मल

सर्दियों में मांग रिकॉर्ड 6,000 MW तक जाने का अनुमान

दिल्ली की डिस्कॉम के मुताबिक इस सर्दियों के दौरान बिजली की मांग के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। बीएसईएस डिस्कॉम के एक अधिकारी ने बताया कि नवंबर में बिजली की मांग को देखते हुए दिसंबर में इसकी मांग तेजी से बढ़ सकती है। दिसंबर के पहले तीन दिनों में अधिकतम मांग 4,200 मेगावाट को पार कर गई है। इससे पहले यह पहले तीन दिनों में कभी भी 4,000 मेगावाट को पार नहीं करती थी।

आज दिल्ली में अधिकतम मांग 4,299 मेगावाट दर्ज की गई। इस साल सर्दियों के सीजन में बिजली की अधिकतम मांग 6,000 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर को छू सकती है। दिल्ली में सर्दियों में बिजली की अधिकतम का रिकॉर्ड 5,655 मेगावाट है, जो पिछले साल बना था। इस साल यह टूट सकता है।

दिल्ली में सर्दियों में बिजली की अधिकतम मांग (मेगावाट)
वर्ष मांग (मेगावाट)
2025–26 6,000 (अनुमानित)
2024–25 5,655
2023–24 5,816
2022–23 5,526
2021–22 5,104
2020–21 5,021

Advertisement
First Published - December 3, 2025 | 6:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement