facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Rain: दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने बताया- 1936 के बाद जून महीने में हुई सबसे तेज बारिश

IMD ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है।

Last Updated- June 29, 2024 | 12:36 PM IST
There is a possibility of heavy rain in Delhi, IMD said - the heaviest rain in the month of June since 1936 दिल्ली में तेज बरसात होने की संभावना, IMD ने बताया- 1936 के बाद जून महीने में हुई सबसे तेज बारिश

Delhi Weather 29 June: राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने के साथ बारिश के 88 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के एक दिन बाद शनिवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। रोहिणी और बुराड़ी इलाकों में सुबह बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में बादल छाए रहने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

IMD ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा।

AQI का क्या हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे तक 108 के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’ 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

Also Read: Delhi airport Terminal 1 roof collapse: टर्मिनल 1 पर छत का हिस्सा ढहने से 1 की मौत, 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

शुक्रवार को ही दिल्ली में आया मानसून, हुए कई हादसे

दिल्ली में मानसून का आगमन शुक्रवार को होने के साथ तीन घंटे की मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान उड़ानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। बारिश से हुई घटनाओं में चार अन्य लोगों की भी मौत हुई है।

Also Read: Ladakh Tank Tragedy: लद्दाख में LAC के पास आई अचानक बाढ़ से सेना के पांच जवान शहीद, रक्षा मंत्री का आया बयान

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1936 के बाद जून माह में, अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। IMD के अनुसार, शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 228.1 मिमी, लोधी रोड मौसम भवन में 192.8, रिज में 150.4, पालम में 106.6 और आयानगर में 66.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

First Published - June 29, 2024 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट