facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Rain: यमुना की बाढ़ के बीच फिर होगी दिल्ली में बारिश, IMD ने किया ‘येलो’ अलर्ट जारी

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।

Last Updated- July 15, 2023 | 12:11 PM IST

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।

विभाग ने दिल्ली में बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, जो ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद यमुना में जलस्तर के खतरे के निशान के पार जाने के कारण बाढ़ का सामना कर रही है। ‘येलो’ अलर्ट मौसम की खराब स्थिति के प्रति सचेत करता है, जो और भी बिगड़ सकती है और जिससे रोजमर्रा की गतिविधियां बाधित हो सकती हैं।

बारिश से यमुना के जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है, जो पिछले कुछ दिनों से खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, शनिवार सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर घटकर 207.62 मीटर पर आ गया, जो गुरुवार रात आठ बजे अपने चरम 208.66 मीटर पर था।

ये भी पढ़ें : Delhi: उफान पर बह रही यमुना में घटने लगा जल स्तर, मगर अब भी खतरे के निशान से ऊपर

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीपी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 94 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Delhi Flood : यमुना नदी का पानी आईटीओ, राजघाट में घुसा, देखें तस्वीरें

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 12:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement