facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Rains: भारी बारिश से ‘झीलों का शहर’ बनी दिल्ली; सड़कों पर लगा लम्बा जाम, स्कूल बंद

Advertisement

खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली कम से कम 10 उड़ानों का गंतव्य बदलकर दूसरे हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा।

Last Updated- August 01, 2024 | 8:13 AM IST
Delhi rains

Delhi rain today: दिल्ली में बुधवार शाम को लगातार हुई बारिश के बाद दिल्ली का हाल झीलों के शहर जैसा हो गया है जहां जगह-जगह पानी के तालाब बन गए हैं।

देश की राजधानी में बुधवार शाम भारी बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए और गाजीपुर में 22 वर्षीय एक महिला और उसका बच्चा डूब गया।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया और सड़कें नदियों जैसी दिखने लगीं, जिससे लोग जहां-तहां फंस गए। मूसलाधार बारिश के कारण मौसम विभाग ने राष्ट्रीय बाढ़ दिशानिर्देश बुलेटिन में दिल्ली को ‘चिंता वाले क्षेत्रों’ की सूची में शामिल किया।

मौसम विभाग की लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह

विभाग ने लोगों को घरों के अंदर ही रहने, खिड़कियों और दरवाजों को सुरक्षित रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने घोषणा की कि भारी बारिश के कारण शहर में गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

bsमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम हुई बहुत भारी बारिश और कल भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी सरकारी और निजी स्कूल एक अगस्त को बंद रहेंगे।’’

गाजीपुर पुलिस के अनुसार, तनुजा और उनका तीन वर्षीय बेटा प्रियांश साप्ताहिक बाजार से घरेलू सामान खरीदने के लिए निकले थे कि तभी जलभराव के कारण वे नाले में फिसल गए और डूब गए। यह घटना खोड़ा कॉलोनी इलाके के पास हुई, जहां सड़क किनारे नाले का निर्माण चल रहा था।

भारी बारिश के कारण उत्तरी दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके में रॉबिन सिनेमा के पास एक मकान ढह गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज में एक अन्य घटना में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई।

खराब मौसम के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली कम से कम 10 उड़ानों का गंतव्य बदलकर दूसरे हवाई अड्डों पर उतारना पड़ा। इनमें से आठ उड़ानों को जयपुर और दो को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमानन कंपनियों ने और भी उड़ानों में व्यवधान की आशंका जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शहर के मानक मौसम केंद्र सफदरजंग में शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच 79.2 मिमी बारिश दर्ज की गई; जबकि मयूर विहार में 119 मिमी; दिल्ली विश्वविद्यालय में 77.5 मिमी; पूसा में 66.5 मिमी; और पालम वेधशाला में 43.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘आम लोगों को कम से कम असुविधा सुनिश्चित करने के अलावा, उन्हें कोचिंग सेंटरों सहित जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर समस्याओं का विशेष रूप से समाधान करने की सलाह दी जाती है।’’
ANI tweet-

ओल्ड राजेंद्र नगर में फिर भरा पानी

लुटियंस दिल्ली और गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात की स्थिति खास तौर पर अव्यवस्थित दिखी। ओल्ड राजेंद्र नगर (Old Rajinder Nagar) में जहां छात्र एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत का विरोध कर रहे थे, वहां घुटनों तक पानी भर गया। कनॉट प्लेस में कई शोरूम और रेस्तरां में पानी घुस गया।

इसके अलावा आईटीओ चौराहा, धौला कुआं क्षेत्र और हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव के कारण यातायात जाम हो गया। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बारिश का पानी घुस गया, जहां ऑनलाइन साझा की गई एक कथित तस्वीर में लोग घुटनों तक पानी में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली में 5 अगस्त तक बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना

भाजपा ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) पर इस स्थिति को लेकर निशाना साधा और उस पर लापरवाही और कुप्रबंधन का आरोप लगाया। आतिशी ने कहा कि शहर की सरकार और एमसीडी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले दो घंटों में दिल्ली में बहुत भारी बारिश हुई है। दिल्ली सरकार और एमसीडी निचले इलाकों और जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।’’

राष्ट्रीय राजधानी में दिन में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने पांच अगस्त तक शहर में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 8:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement