facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi road : मशीनों से होगी सड़कों की सफाई,वायु प्रदूषण में भी आएगी कमी

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 11:00 PM IST
Delhi Cabinet decides to buy mechanical sweepers, water sprinkling machines

दिल्ली में सड़कों की सफाई अब मशीनों से होगी। सरकार इनकी सफाई का जिम्मा mcd से लेकर pwd को देने का निर्णय लिया है। सरकार ने आज 70 मैकेनिकल रोड़ स्वीपिंग मशीन खरीदने को भी मंजूरी दी है। दिल्ली की सड़कें अब चकाचक होंगी और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की करीब 1449 किलोमीटर लंबी बड़ी सड़कें (60 फुट से चौड़ी) हैं। उनकी सफाई एमसीडी की बजाए अब दिल्ली सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग करेगा।

दिल्ली सरकार 70 विधानसभाओं के हिसाब से 70 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन खरीदेगी। प्रदूषण को कम करने के लिए 250 वार्ड के हिसाब से 250 वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन खरीदने का भी निर्णय लिया गया है। इनके साथ इंटीग्रेटेड एंटी स्मॉग गन होंगी। इसके ऊपर 7 से 10 साल के भीतर अनुमानित खर्च 2,388 करोड रुपए खर्च होंगे। इसके ऊपर पहले साल की लागत 257 करोड़ आएगी। इनको को दिल्ली जल बोर्ड के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से 1500 किलो लीटर पानी प्रतिदिन दिया जाएगा।

दिल्ली की सड़कों पर लगे पेड़ों को धोया जाएगा

दिल्ली में कुल 250 वार्ड हैं। ऐसे में हर वार्ड में स्प्रिंकलिंग मशीन दी जाएगी। इन 250 एंटी स्मॉग गन कम स्प्रिंकलर्स से दिल्ली की छोटी-छोटी सड़कों और सड़कों के दोनों तरफ लगाकर पेड़ों को धोया जाएगा। इसके लिए एजेंसी को फुटपाथ और सड़कों को धोने और मैकेनिकल स्पीपिंग के लिए 10 साल का कांट्रैक्ट दिया जाएगा।

दिल्ली की सारी सड़कों को धोने के लिए प्रतिदिन लगभग 10 हजार किलोलीटर पानी की जरूरत पड़ेगी। जलबोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी को अभी यमुना में बहा दिया जाता है, लेकिन अब यह पानी सड़कों को धोने के काम आएगा।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement