facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Liquor Scam Case: ED ने BRS नेता के कविता को हिरासत में लिया, दिल्ली लेकर आ रही एजेंसी

Advertisement

Delhi Liquor Scam Case: वरिष्ठ बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री प्रशांत रेड्डी ने ईडी अधिकारियों के हवाले से बताया कि पार्टी की एमएलसी कविता को आज रात दिल्ली ले जाया जाएगा।

Last Updated- March 15, 2024 | 7:27 PM IST
ED ने BRS नेता के कविता को हिरासत में लिया, दिल्ली लेकर आ रही एजेंसी, Delhi Liquor Scam Case: ED detained BRS leader Kavita, agency bringing her to Delhi

Delhi Liquor Scam Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन मामले में शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को हिरासत में ले लिया। इससे पहले ईडी अधिकारियों ने हैदराबाद में कविता के परिसरों पर छापेमारी की। वरिष्ठ बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री प्रशांत रेड्डी ने ईडी अधिकारियों के हवाले से बताया कि पार्टी की एमएलसी कविता को आज रात दिल्ली ले जाया जाएगा।

रेड्डी ने यहां कविता के आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने (ईडी अधिकारी) हमें बताया है कि हम उनको (कविता) रात 8:45 बजे की उड़ान से दिल्ली ले जाएंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने कविता को हिरासत में लेने का फैसला कर लिया था और यहां आने से पहले ही उनके लिए विमान की टिकट भी बुक कर ली थी।’’

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव, पूर्व मंत्री हरीश राव तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कविता के आवास पर जुट गए थे और उन्होंने नारेबाजी की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह कार्रवाई अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले के संबंध में की गई है या नहीं?

Also read: फरवरी में 1.26 करोड़ घरेलू यात्रियों ने की हवाई यात्रा, Indigo ने ‘इस’ मामले में फिर मारी बाजी

ईडी ने उपरोक्त मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता से पूछताछ की थी। ईडी ने दावा किया था कि कविता शराब कारोबारियों की लॉबी ‘साउथ ग्रुप’ से जुड़ी हुई थीं, जो 2021-22 के लिये दिल्ली आबकारी नीति में एक बड़ी भूमिका निभाने की कोशिश कर रही थी। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।

ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बीआरएस प्रवक्ता श्रवण दासोजू ने आरोप लगाया कि छापे राजनीति से प्रेरित हैं और के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पार्टी के नेताओं को परेशान करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे से मिले हुए हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 7:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement