facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने का किया दावा

Advertisement

Delhi School Bomb Threat: डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला ने कहा, 'हमने सभी स्कूलों की जांच की है और कुछ भी नहीं मिला है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Last Updated- May 01, 2024 | 2:29 PM IST
Bomb Threat

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए परिसर में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। समाचार एजेंसी ANI ने यह जानकारी दी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों को तुरंत स्कूल भेजा गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। हालांकि अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। इस बीच दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगा लिया है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

इन 5 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

अधिकारियों ने बताया कि मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल और साकेत स्थित एमिटी स्कूल को ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई। स्कूलों को सुबह करीब 4 बजे उनकी ऑफिशियल ईमेल आईडी पर धमकियां मिलीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय एजेंसियां ​​भी मामले की जांच कर रही हैं।

Also read: Bomb scare: दिल्ली के 5 स्कूलों को मिली परिसर में बम होने की धमकी, पुलिस, बम निरोधक दस्ते तलाशी अभियान में जुटे

आतिशी ने अभिभावकों और नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया

दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने कहा कि कुछ स्कूलों को आज सुबह धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके कारण छात्रों को तुरंत बाहर निकाला गया और बाद में दिल्ली पुलिस ने तलाशी ली। सौभाग्य से, अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

आतिशी ने आश्वासन दिया कि वे पुलिस और संबंधित स्कूलों दोनों के साथ लगातार संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने अभिभावकों और नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि स्कूल अधिकारी उन्हें आवश्यकतानुसार सूचना प्रदान करते रहेंगे।

सभी स्कूलों की जांच की, कुछ भी नहीं मिला

डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला ने कहा, ‘हमने सभी स्कूलों की जांच की है और कुछ भी नहीं मिला है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement