facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अच्छी बारिश से दिल्ली ने ली ‘खुल कर सांस’

Advertisement

अच्छी बारिश से दिल्ली की हवा में सुधार, पर सर्दियों में फिर बिगड़ने का खतरा

Last Updated- August 26, 2024 | 11:36 PM IST
Weather Update

दिल्ली और उसके आसपास के इलाके खुलकर सांस ले रहे हैं। इसका बड़ा कारण अगस्त में हुई अच्छी बारिश को जाता है। हाल के दिनों में अब तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसत रही है।

आंकड़े बताते हैं कि 1 से 24 अगस्त तक दिल्ली का औसत एक्यूआई 70 रहा, जो साल 2020 के बाद से कम है। अगस्त 2023 में औसत एक्यूआई 116 था, जबकि साल 2022 में यह 93 और साल 2021 में यह 107 था। इससे पहले वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान 2020 में दिल्ली का औसत एक्यूआई 64 रहा था।

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि 23 अगस्त तक दिल्ली में 21 दिनों तक बारिश हुई, जो साल 2012 के बाद से सर्वाधिक है। सफदरजंग वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक, इससे ज्यादा बारिश आखिरी बार साल 2012 में हुई थी, उस साल दिल्ली में अगस्त के कुल 31 दिनों में से 22 दिनों तक बादल बरसे थे।

इस साल सितंबर तक मॉनसून रह सकता है और इसकी भी प्रबल संभावना है कि एक्यूआई अगले कुछ हफ्तों तक बेहतर बना रहेगा। अब तक तो सब बढ़िया है मगर सवाल है कि यह अच्छा समय कब तक बरकरार रहेगा? क्या सर्दियों की शुरुआत के साथ अथवा पराली जलाने के मौसम के साथ राष्ट्रीय राजधानी की हवा फिर से खराब होने लगेगी?

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी ऐंड क्लीन एयर (सीआरईए) के विश्लेषक सुनील दहिया ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले इस साल बारिश के दिनों की संख्या अधिक रही है, जिससे वायुमंडल में प्रदूषण कम हुआ है। नतीजतन, बीते कुछ वर्षों के मुकाबले हवा भी बेहतर हुई है।’

मगर उन्होंने यह भी कहा कि वायु प्रदूषण में गिरावट बिजली उत्पादन, परिवहन, अपशिष्ट जलाने अथवा निर्माण कार्यों जैसे क्षेत्र में उत्सर्जन कम करने की दिशा में व्यवस्थित और व्यापक प्रयासों के कारण नहीं है। इसलिए, यह उम्मीद करना सही नहीं है कि पिछले कुछ महीनों में जो वायु प्रदूषण में गिरावट आई है वह तब अगले महीनों में भी बनी रहेगी, जब बारिश रुक जाएगी और मौसम भी अनुकूल नहीं रहेगा।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement