facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Traffic advisory: 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए इंडिया गेट के पास वाहनों की आवाजाही पर रोक

Advertisement

दिल्ली पुलिस द्वारा सोमवार को जारी यातायात परामर्श के मुताबिक इस दौड़ में करीब 7,700 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

Last Updated- October 30, 2023 | 4:04 PM IST
Delhi traffic

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए मंगलवार को इंडिया गेट सी -हेक्सेगन मार्ग पर सुबह 6: 45 बजे से नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह दौड़ ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आयोजित की जाएगी और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम के गेट संख्या-1 से इसे हरी झंडी दिखाई जाएगी।

दिल्ली पुलिस द्वारा सोमवार को जारी यातायात परामर्श के मुताबिक इस दौड़ में करीब 7,700 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। परामर्श में कहा गया कि तिलक मार्ग-भगवान दास रोड, पुराना किला रोड, , शेरशाह रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, क्यू प्वाइंट और मानसिंह रोड गोल चक्कर, जसवंत रोड, केजी मार्ग-फिरोज शाह क्रॉसिंग और मंडी हाउस पर वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

परामर्श में सुबह उत्तर से दक्षिण जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड-सराय काले खां-आईपी फ्लाईओवर-राजघाट और लाला लाजपत राय मार्ग-मथुरा रोड- डब्ल्यू प्वाइंट-ए प्वाइंट मार्ग लेने की सलाह दी गई है।

यातायात पुलिस ने कहा कि पूर्व से पश्चिम जाने वाले यात्री आईपी मार्ग-ए प्वाइंट-डब्ल्यू प्वाइंट-सिकंदरा रोड-मंडी हाउस-फिरोजशाह रोड गोल चक्कर विंडसर प्लेस-अशोक रोड-गोल डाक खाना-आरएमएल-शंकर रोड, एनएच-09-रिंग रोड -भैरों मार्ग-मथुरा रोड-एसबीएम- क्यू प्वाइंट-अब्दुल कलाम मार्ग से अपने गंतव्यों तक पहुंचें।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 4:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement