facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Update: तैयार रहो दिल्लीवालों…लौट रही है गर्मी! IMD ने अगले हफ्ते के लिए लू का अलर्ट जारी किया

Advertisement

Delhi Weather Update: 14 से 20 अप्रैल के बीच तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव (लू) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Last Updated- April 13, 2025 | 9:41 AM IST
Weather Update
Representative Image

Delhi Weather Update, April 13: दिल्लीवालों के लिए रविवार की सुबह राहतभरी रही। बीते कुछ दिनों से हल्की बारिश, तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना बना हुआ है। तेज गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान देश की राजधानी में लू जैसे हालात नहीं बने। लेकिन आने वाले हफ्ते में फिर से दिल्लीवालों को गर्मी सताने वाली है।

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को भी दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना रहेगा। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जो कुछ समय के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आर्द्रता (Humidity) लगभग 78 प्रतिशत रह सकती है।

अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, 14 अप्रैल से एक बार फिर से गर्मी अपना असर दिखा सकती है। 14 से 20 अप्रैल के बीच तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव (लू) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार से आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान 20–30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, सप्ताह के अंत तक मौसम दोबारा सुहावना हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी में सुधार

रविवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘मॉडरेट’ कैटेगरी में दर्ज की गई, जो पिछले कुछ दिनों से ‘खराब’ स्थिति में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 13 अप्रैल सुबह 8 बजे दिल्ली का AQI 110 रहा, जो शनिवार सुबह 119 था।

एनसीआर के इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 166 दर्ज किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यह आंकड़ा क्रमश: 95 और 87 रहा, जबकि गाज़ियाबाद में AQI 98 पर आ गया, जिससे यह इलाका ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुंच गया।

अचानक आए तूफान से मचा हड़कंप
शुक्रवार शाम (11 अप्रैल) दिल्ली में अचानक धूल भरी आंधी आई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद में रेड अलर्ट में बदल दिया गया। इसमें गरज-चमक, तेज हवाएं (70 किलोमीटर प्रति घंटा तक) और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई थी।
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इस तूफान की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 50 से ज्यादा घरेलू उड़ानें देरी से चलीं, 25 उड़ानों का रूट बदला गया और 7 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Advertisement
First Published - April 13, 2025 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement