facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather: तेज हवाओं के बाद दिल्ली में बरसा पानी; आज हल्की बारिश के आसार, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Advertisement

मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।

Last Updated- February 20, 2024 | 11:22 AM IST
Delhi Weather Today

Delhi Weather Today: दिल्ली में मंगलवार को मिनिमम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के एवरेज से चार डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा दिल्ली के कई हिस्सों में कल देर रात बारिश हुई।

पिछले दो-चार दिनों से दिल्ली में चल रही तेज हवाओं के बाद सोमवार रात बारिश से राजधानी की हवा (Delhi AQI) की क्वालिटी में मामूली सुधार आया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दिल्ली में फरवरी में अब तक पांच दिन बारिश हुई है और यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। बता दें कि फरवरी 2023 में दिल्ली में एक बार भी बारिश नहीं हुई थी। आईएमडी (IMD) ने बताया कि राजधानी में ह्यूमिडिटी का लेवल 96 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।

वायु गुणवत्ता ख़राब श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 214 की रीडिंग के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

पहाड़ों में बर्फबारी

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज ताजा बर्फबारी हुई।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 11:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement