facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में ऑसम हुआ मौसम, झूमकर बरसे बादल; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Advertisement

IMD ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि में शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई

Last Updated- September 16, 2023 | 12:14 PM IST
Delhi weather

दिल्ली में पिछले एक दिन से मौसम ने फिर से करवट ले ली है। कई दिनों तक गर्मी की तपिश और 14 सितंबर को आठ साल की रिकॉर्ड गर्मी दर्ज करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि शनिवार सुबह भी बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

IMD ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि में शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ भजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रही।

कैसा रहेगा आज यानी शनिवार का मौसम?

IMD ने दिन में शहर के आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने का पुर्वानूमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 93 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(Input- PTI)

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement