facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Forecast: कैसा रहेगा अगले 7 दिन दिल्ली का मौसम? IMD ने जारी की चेतावनी

Advertisement

विभाग ने चेतावनी दी है कि राजधानी में गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, खासकर रात के समय।

Last Updated- June 21, 2025 | 5:29 PM IST
Delhi weather update
Representative Image

Delhi Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि राजधानी में गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, खासकर रात के समय।

बारिश से गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

आने वाले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 20 जून से 23 जून तक गरज-चमक, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जो कभी-कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। बारिश की तीव्रता अलग-अलग हो सकती है, लेकिन सप्ताह भर लू चलने की स्थिति नहीं रहेगी। 24 और 25 जून को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

बारिश से सुधरी दिल्ली की हवा

शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। कई दिनों तक खराब श्रेणी में रहने के बाद अब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

21 जून की सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 82 रहा, जो कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
CPCB के मुताबिक:

  • AQI 0–50: अच्छा

  • AQI 51–100: संतोषजनक

  • AQI 101–200: मध्यम

  • AQI 201–300: खराब

  • AQI 301–400: बहुत खराब

  • AQI 401–500: गंभीर

मानसून ने बढ़ाया दायरा, अगले 2–3 दिन में और इलाकों में पहुंचेगा

आईएमडी ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब उत्तर अरब सागर, गुजरात के बाकी हिस्सों, राजस्थान के कुछ इलाके, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, छत्तीसगढ़ और झारखंड के शेष भाग और बिहार के कुछ हिस्सों को भी कवर कर लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिनों में मानसून के राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं।

Advertisement
First Published - June 21, 2025 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement