facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी बढ़ने की संभावना, बारिश होने के आसार नहीं

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 12:54 PM IST
delhi weather

दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी बढ़ने की संभावना है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में दिन के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और बारिश होने की संभावना ना के बराबर है।

न्यूनतम तापमान औसत से छह डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 58 प्रतिशत रही।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान, अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी में 191 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement