facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather: IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया ‘येलो’ अलर्ट, नोएडा की नजर यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर टिकी

Advertisement

नोएडा के अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है, क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।

Last Updated- July 11, 2024 | 6:42 PM IST
IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया 'येलो' अलर्ट, नोएडा की नजर यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर टिकी, IMD issued 'Yellow' alert for Delhi, Noida's eyes fixed on the rising water level of Yamuna river
जुलाई 2023 में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में आई बाढ़ की एक तस्वीर। (फोटो- पीटीआई)

Delhi Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अगले दो दिनों में मध्यम बारिश, तूफान और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है। शुक्रवार के बाद, IMD ने 17 जुलाई तक शहर में “बहुत हल्की” बारिश होने का अनुमान लगाया है। दिल्ली के अलावा, नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। इस पूर्वानुमान के कारण नोएडा के अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है, क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।

दिल्ली में लोग गर्मी से परेशान

गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत रहा। शहर में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यमुना नदी में फिलहाल कितना है पानी

नोएडा में कई गांव यमुना तट पर स्थित हैं, जहां पिछले साल मॉनसून के मौसम में भयंकर बाढ़ आई थी, जिससे दिल्ली और नोएडा दोनों के निवासियों को काफी असुविधा हुई थी।

पिछले साल, दिल्ली में यमुना नदी 13 जुलाई को 70 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गई थी, जिससे कई दिनों तक इसके किनारों के करीब के इलाकों में भयंकर बाढ़ आई थी। इससे पहले दिल्ली ने कभी-भी इस तरह की बाढ़ नहीं देखी थी। हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई, जो स्वयं उफनती नदियों और भूस्खलन से पीड़ित थे।

दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग की लाइव ट्रैकिंग सुविधा के अनुसार, 11 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक, रेलवे के पुराने लोहे वाले पुल पर यमुना का जल स्तर 202.35 मीटर है।

Also read: RVNL ने BPCL और PNB को बाजार पूंजीकरण में पीछे छोड़ा, शेयरों में 1 हफ्ते में 54% का उछाल!

दिल्ली में इस साल नहीं आएगी बाढ़- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आश्वासन दिया है कि आम आदमी पार्टी की पूरी तैयारी के कारण इस साल यमुना में बाढ़ नहीं आएगी। दिल्ली में यमुना के लिए पहला चेतावनी स्तर तब जारी किया जाता है जब हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक से अधिक हो जाता है। फिलहाल यह इस सीमा से नीचे है।

भारद्वाज ने कहा, “बाढ़ विभाग ने पूरे साल बाढ़ नियामकों पर काम किया है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पंपों का स्टॉक रखा है। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने यमुना का स्तर बढ़ने पर पानी के अतिरिक्त प्रवाह को रोकने के लिए नियंत्रण यंत्रों की जांच की है। भारद्वाज ने ये टिप्पणी दिल्ली के आईटीओ में दोपहर 12 बजे रेगुलेटर की समीक्षा करते हुए की।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 118 पर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 118 अंक के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 6:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement