facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झूम के बरसे बादल, चुभती-जलती गर्मी से मिली राहत; स्काइमेट ने बताया कब आएगा मानसून

Advertisement

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल मानसून 26 जून को आया था जबकि 2022 में 30 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी।

Last Updated- June 27, 2024 | 12:27 PM IST
Weather Update Today

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने सुबह साढ़े नौ बजे जारी की गई नोटिफिकेशन में कहा कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों के दौरान हल्की से तेज बारिश होने, कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने तथा 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

जलभराव की संभावना

विभाग ने कहा कि दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश होने से सड़कों पर फिसलन, विजिबिलिटी कम होने, यातायात बाधित होने और निचले इलाकों में जलभराव होने की संभावना है।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में भारी बारिश होने के कारण खाली पड़े एक भूखंड की चारदीवारी का एक हिस्सा गिर गया। उसने बताया कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

कब तक रहेगा मानसून

IMD ने हालांकि यह नहीं बताया है कि दिल्ली में कब तक मानसून पहुंच सकता है, लेकिन मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ ने बुधवार को कहा था कि इस सप्ताह के अंत तक मानसून दिल्ली पहुंच सकता है, जिससे लोगों को मौजूदा उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत ने कहा, ”दिल्ली में मानसून 29 या 30 जून को दस्तक दे सकता है।” मानसून आमतौर पर 27 से 29 जून के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल मानसून 26 जून को आया था जबकि 2022 में 30 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी।

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 12:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement