facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather: राजधानी के कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

Advertisement

बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति

Last Updated- June 29, 2023 | 12:24 PM IST
Delhi Weather

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हो कर 27.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बारिश के बारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ। मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 114 दर्ज किया गया जो कि मध्यम की श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

कई हिस्सों में जलजमाव

बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई और दफ्तर जा रहे लोगों की ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 12:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement