facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Weather Today: बारिश से कूल-कूल हुआ दिल्ली-NCR का मौसम,जानें अगले 5 दिन की वेदर रिपोर्ट

Advertisement

Delhi Weather Today: IMD के मुताबिक, आज के लिए दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Last Updated- August 09, 2024 | 11:51 AM IST
Weather: Rains in Delhi
Delhi Weather Today

Delhi Weather Today: दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी और उमस से राहत मिली। दिल्ली के आसमान में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह ह्यूमिडिटी का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया।

IMD के मुताबिक, आज के लिए दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Delhi AQI

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 59 दर्ज किया गया जो संतोषजनक की श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

गुरुवार को कैसा था दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में गुरुवार को रुक-रुककर हुई भारी बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली थी। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम था।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

IMD की भविष्यवाणी के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम का यही रुख बना रहेगा। आने वाले 5 दिनों में 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने 12 और 13 अगस्त के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश होने की संभावना कम है। तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेने का अनुमान है। 14 अगस्त को मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है, और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement