facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड! 3.3 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बेहद घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है और सोमवार को शीतलहर के बने रहने की संभावना जताई है।

Last Updated- January 15, 2024 | 11:37 AM IST

Delhi Weather Update: दिल्ली में सोमवार सुबह ठंड जारी रही और न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस नीचे यानी 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

मौसम अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सोमवार से पहले तक मौसम का सबसे कम तापमान था। इससे पहले शनिवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

मंगलवार को भी घने कोहरे की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बेहद घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है और सोमवार को शीतलहर के बने रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published - January 15, 2024 | 11:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट