facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Weather Today: दिल्ली में जमकर बरसेंगे मेघ, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; जानें आज का वेदर अपडेट

Advertisement

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में बारिश और तेज़ हवा का अनुमान जताया है।

Last Updated- August 23, 2024 | 11:56 AM IST
Weather Update
Representative image

Delhi Weather Today: दिल्ली ने इस साल अगस्त में अनोखा मौसम देखा। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस महीने अब तक 269.9 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 269.9 मिमी बारिश के साथ, दिल्ली ने अगस्त 2013 में दर्ज की गई पिछली उच्चतम बारिश का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम के इस बदलते रूप के बीच, IMD ने शुक्रवार (23 अगस्त) के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में बारिश और तेज़ हवा का अनुमान जताया है। दिल्ली में नमी का स्तर 85 प्रतिशत रहा।

कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

कल, शनिवार, 24 अगस्त 2024 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.76 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल आर्द्रता का स्तर 67% रहेगा।

Delhi AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

उत्तर भारत समेत इन क्षेत्रों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement