facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आज झूमकर बरसेंगे बादल, कूल-कूल रहेगा मौसम; IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज भी सुनाई दे सकती है।

Last Updated- August 25, 2024 | 10:36 AM IST
Monsoon 2025 Update
Delhi Weather Today

Delhi Weather Today: दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार की देर रात हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, पिछले दो दिनों से बढ़ते तापमान ने लोगों को उमस भरी गर्मी में झुलसने पर मजबूर कर दिया था। अगर अन्य राज्यों की बात करें, तो मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मुंबई, राजस्थान और गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज भी सुनाई दे सकती है। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सोमवार को भी मौसम इसी तरह का रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे इन दोनों दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश में भी होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है, और दिन के दौरान रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिन में धूप भी दिखाई देगी। कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

First Published - August 25, 2024 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट