facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आसमान में छाए बादल

Advertisement
Last Updated- January 26, 2023 | 11:08 AM IST
Republic Day 2023
PTI

गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर में आज कर्तव्य पथ पर रस्मी परेड का अयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बादल छाए रहने से लगभग एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले चार-पांच दिनों में बादल छाए रहने के आसार हैं।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में सर्दी के मौसम में अभी तक बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ऐसा नवंबर और दिसंबर में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण हुआ। पिछले साल जनवरी में शहर में 82.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो 1901 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक थी।

दिल्ली में इस साल जनवरी में अभी तक आठ दिन शीतलहर का प्रकोप रहा, जो कि 15 साल में सर्वाधिक है। दिल्ली में जनवरी 2020 में सात दिन शीतलहर चली थी, पिछले साल एक भी ऐसा दिन दर्ज नहीं किया गया। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में पांच से नौ जनवरी तक भीषण शीतलहर चली जो एक दशक में इस महीने में प्रचंड शीतलहर की दूसरी सबसे लंबी अवधि रही। अभी तक इस महीने 50 घंटे तक घना कोहरा छाया, जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है।

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement