facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Weather Today: झमाझम बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, चेक करें लेटेस्ट वेदर अपडेट

Advertisement

IMD ने गुरुवार को भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

Last Updated- September 12, 2024 | 11:28 AM IST
Weather: Rains in Delhi
Delhi weather today

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के कारण लोगों को उमस से काफी राहत मिल गई है। लेकिन बारिश के बाद राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।

मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। आगामी दिनों में भी दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, साथ ही मौसम विभाग ने भारी वर्षा का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता (relative humidity) 100 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब भारी बारिश और रेल, सड़क तथा हवाई परिवहन सेवाओं में संभावित व्यवधान से है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 83 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

इन जगहों पर भी बरसेंगे बादल-

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने इन तीन राज्यों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि दिल्ली, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए तीव्र बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि नागरिकों को तैयार रहना चाहिए क्योंकि बिजली कटौती हो सकती है और सड़क, रेल, और हवाई यातायात में बड़े व्यवधानों की संभावना है।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement