facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: घने कोहरे की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक दर्ज हुई है।

Last Updated- December 27, 2023 | 10:30 AM IST
Delhi Weather Today, Heavy fog in Delhi NCR
Dense fog in Delhi NCR

Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित NCR आज (27 दिसंबर) घने कोहरे की चादर से ढका हुआ है। साथ ही उत्तर भारत में भी बुधवार की सुबह कोहरे के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभान (IMD) ने अपने पूर्वानूमान में दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया था।

विजिबिलिटी हुई बहुत कम

कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो दर्ज हुई। इसकी वजह से आज वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक दर्ज हुई है।

New Delhi: A commuter rides past on a cold winter morning during fog, in New Delhi, Wednesday, Dec. 27, 2023. (PTI Photo) (PTI12_27_2023_000010B)

ट्रेन और फ्लाइट पर भी कोहरे का असर

कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण नई दिल्ली से आने और जाने वाली ट्रेनें भी देरी से चलीं। इसके अलावा, कोहरे के कारण दिल्ली में 30 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चल सकती है। मौसम में बदलाव के कारण मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार, आज दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ जगह बहुत घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण आज तापमान और गिर सकता है।

नए साल पर भी रहेगा कोहरा

नए साल पर दिल्ली में कोहरा रहने का अनुमान है। इसके अलावा, 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश होने की भी संभावना है।

First Published - December 27, 2023 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट