facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना, AQI फिर भी बेहद खराब श्रेणी में

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 11:53 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह बादल छाए रहने से मौसम बेहद सुहावना रहा और इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 395 दर्ज किया गया जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम कार्यालय ने दिन में धूल भरी आंधी चलने अथवा तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 47 प्रतिशत रही।

मौसम कार्यालय ने बताया कि उत्तरी दिल्ली हरियाणा के गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक और खरखौदा तथा उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत और खेकड़ा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 11:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement