facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्लीवालों को गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत, हल्की बारिश की संभावना

Advertisement

विभाग ने कहा कि शहर में 18 और 19 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

Last Updated- June 15, 2023 | 12:14 PM IST
Delhi weather today

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अरब सागर में जोर पकड़ रहे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव के कारण दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने कहा कि शहर में 18 और 19 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

बुधवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान न होने के बावजूद द्वारका सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर पानी बरसा था। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली वासियों को अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, 20 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 12:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement