facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi Weather Today: दिल्ली में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली ने जनवरी में अब तक पांच ठंडे दिन और पांच शीत लहर वाले दिन देखे हैं, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक हैं।

Last Updated- January 25, 2024 | 1:29 PM IST
Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (File Photo)

दिल्लीवासियों की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के चलते “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है। कम दृश्यता के कारण नई दिल्ली जाने वाली चौबीस ट्रेनें अपने तय समय से विलंब से चल रही हैं।

दिन में राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली ने जनवरी में अब तक पांच ठंडे दिन और पांच शीत लहर वाले दिन देखे हैं, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 355 था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुलेटिन में कहा है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत थी।

First Published - January 25, 2024 | 1:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट