facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर उड़ सकती है धूल भरी आंधी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 10:28 AM IST
Delhi pollution

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, शहर में दिन में धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 10:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement