facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में कोहरे ने रोकी रफ्तार, उड़ानें प्रभावित, बारिश के आसार; चेक करें आज का वेदर अपडेट

Advertisement

Delhi Weather Today: दिल्ली में सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, और मौसम विभाग ने शाम और रात में फिर से धुंध छाने की संभावना जताई है।

Last Updated- January 15, 2025 | 9:47 AM IST
Delhi weather today
कोहरे में ढका इंडिया गेट (ANI)

Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह को ठंड के साथ घना कोहरा छा गया,जिससे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 5:30 बजे तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में विजिबिलिटी शून्य हो गई, जिससे उड़ानें और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। सुबह यात्रा करने वाले लोगों को घने कोहरे में रास्ता खोजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, ठंड और कोहरे का यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। यात्रियों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बादल छाए रहने और शाम को हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, और मौसम विभाग ने शाम और रात में फिर से धुंध छाने की संभावना जताई है। इसके अलावा, शाम को हल्की बारिश होने की भी संभावना है। आज धुंध के कारण हवाई और रेल सेवाओं पर असर पड़ा है।


हवाई सेवाएं प्रभावित:

अब तक 7 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और 184 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति के बारे में अपडेट लेते रहें। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया, “दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी हैं, लेकिन जो फ्लाइट्स CAT III तकनीक से लैस नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। असुविधा के लिए खेद है।”

रेल यातायात पर असर:

घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 26 ट्रेनें लेट चल रही हैं। कल भी धुंध के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा था, और सुबह 6:30 बजे तक 39 ट्रेनें देरी से चल रही थीं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट और ट्रेन की जानकारी की पुष्टि कर लें।

कैसी है दिल्ली का AQI:

दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता खराब होकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जहां सुबह 8 बजे एक्यूआई 332 दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई इलाकों में भी बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

IMD ने पहले ही राजधानी दिल्ली में बुधवार तक घने से मध्यम कोहरे की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement